Friday, 24 February 2017

भारत माता

               गीत 
भारत माँ के उपासक, मातृ मंदिर के पुजारी
कर रहे माँ को समर्पित, संगठन की शक्ति सारी
राष्ट्र अपना घिर रहा है
संकटों के बादलों से
युद्धरत आतंकवादी
देश के रक्षा बालों से
संगठन सामर्थ्य बल से, चोट दे अरि को करारी ॥
शील है सम्बल हमारा
इसलिए दुर्जेय हैं हम
शौर्यमय गाथा हमारी
ज्ञान गीता श्रेय हैं हम
प्राण की बाती जलाकर, आरती माँ की उतारी॥
भरत भू के पुत्र सारे
जाति बन्धन मुक्त हो कर
जीत ले विश्वास सब का
स्नेह श्रद्धा युक्त हो कर
बुद्ध, नानक, जैन बैदिक, प्रकृति पूजक धर्मधारी॥
भारत माँ के उपासक, मातृ मंदिर के पुजारी
कर रहे माँ को समर्पित, संगठन की शक्ति सारी ॥ 

No comments:

Post a Comment